सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यशाला 

टीडीएस कटौती का पढ़ाया गया पाठ

बहराइच 08 अक्टूबर। जनपद के आहरण वितरण अधिकारियों को टी.डी.एस. की प्रक्रिया, नियम एवं सुधार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में सेमीनार/कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला के दौरान आयकर अधिकारी, टीडीएस, लखनऊ संजय कुमार, आयकर अधिकारी (टी.डी.एस.), सुलतानपुर बृजेश राजौरिया, आयकर निरीक्षक सुश्री निधि मिश्रा व समीक्षा कटियार द्वारा मौजूद आहरण वितरण अधिकारियों को आयकर कटौती की प्रक्रिया, त्रैमासिक टी.डी.एस. स्टेटमेंट्स को दाखिल करने तथा इस प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विषय विशेषज्ञों द्वारा सुझाव दिया गया कि आयकर की कटौती कर समय पर जमा कराएं अन्यथा की स्थिति में आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में आगाह किया गया। आयकर आयुक्त एवं अपर आयकर आयुक्त, टीडीएस लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली कार्यशाला में वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः