मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने में तीन नामजद, एक अज्ञात पर मुकदमा

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंझरिया शुक्ल गांव निवासी सूरज चौधरी ने तीन नामजद , एक अज्ञात पर अपने भतीजे को मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका भतीजा विशाल चौधरी (18) कपड़ा सिलाई करवाकर घर वापस आ रहा था। जिगना चौराहा पर परसातकिया गांव निवासी अनीस, नसरू, महताब व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।