बज़्म ए यारान ए अदब मुम्बई की जानिब से नातिया मुशायरे का आयोजन आज,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 6 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
खेद का विषय है कि जहां इस मुल्क में ज़्यादा तर कवि सम्मेलन और मुशायरा ही आयोजित किया जाता है और नातिया मुशायरों की तरफ लोगों का ध्यान नहीं जाता, वहीं बज़्म ए यारान ए अदब ने इस दर्द को महसूस किया और नातिया मुशायरे का एहतमाम किया। यह मुशायरा आज 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे माहिम इलाके के सना उल्लाह कंपाउंड में आयोजित किया गया है। जिसमें परमुख रूप से, शायर सलीम रश्क, खलीकुज़ज़मां नुसरत, डॉक्टर अज़हर आज़मी, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी, सिद्धार्थ शंडेलिया, इमरान अतायी, अयाज़ बस्तवी, ताज मुहम्मद सिद्दीकी, संदीप यादव, मुहम्मद अहमद, साहिल बस्तवी, कैफ हुसैन, अली अकबर, नसीम मरकज़ी और परवेज़ शेख जैसे शोअरा करम तशरीफ ला रहे हैं। यह जानकारी मुशायरे के आयोजक इमरान अताई ने दी, और लोगों से यह अपील भी की ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में पहुंचकर मुशायरे को कामयाब बनाएं।