महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों पैर गंवा चुके सिरसिण्डा गांव के युवक योगेश कुमार कोरी को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हाल ही में ग्राम सभा सिरसिण्डा निवासी श्री राम अवध कोरी के पुत्र योगेश कुमार कोरी के साथ एक भीषण ट्रेन दुर्घटना हो गई थी, जिसमें उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक मदद भेजी।
पार्टी के प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने पीड़ित योगेश कोरी और उनके पिता राम अवध कोरी के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजी गई 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि परिवार को सौंपी और श्री अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस बेहद कठिन समय में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, नीरज शर्मा, देवी प्रसाद विश्वकर्मा, मायाराम रावत, राहुल शर्मा, आशीष पाल, बबलू शर्मा, मोनू गोड़, रवि शर्मा, रोहित रावत, प्रधान राम तेज कोरी, भीम रावत, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अमित शर्मा, पप्पू शर्मा, नंदू विश्वकर्मा, शानू शर्मा, दिलीप कुमार कोरी, सानू गोड़, विकास विश्वकर्मा, सुमित रावत, ऋषि रावत, जमुना कोरी, अमित विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा, चंदन गौड़, निर्मल वर्मा, जावीर खान, विशाल रावत, राम अवतार रावत, अरविंद शर्मा, कुणाल शर्मा, मनोज निषाद और प्रमोद निषाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।