रज्जू प्रसाद कन्नौजिया अध्यक्ष, राजेश कुमार यादव मंत्री घोषित
प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में उठे मुद्दे
बस्ती। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई विक्रमजोत का अधिवेशन और निर्वाचन विक्रमजोत के निकट एक निजी हाल में आयोजित हुआ। अधिवेशन के प्रथम चरण में शैक्षिकोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा और शिक्षक दोनों संकट के दौर से गुजर रहे है। गोष्ठी को विजय प्रकाश चौधरी, महेश मास्टर, राम भरत वर्मा,चंद्रभान चौरसिया आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यवेक्षक डा0 दुर्गा प्रसाद सिंह और चुनाव अधिकारी राज नारायण त्रिपाठी की देखरेख में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन कराया गया। सर्व सम्मत से अध्यक्ष पद पर रज्जू प्रसाद कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, मंत्री राजेश कुमार यादव, विश्व दीपक मिश्रा कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पर राधेश्याम वर्मा निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर बालिस्टर सिंह, लक्ष्मी कांत, श्रवण कुमार सिंह, ब्रिज बिहारी वर्मा और श्रीमती प्रतिभा निर्वाचित हुई। संगठन मंत्री पद पर महेंद्र कुमार,संजय कुमार वर्मा, सुखराज और विनोद कुमार जबकि प्रचार मंत्री पद पर अवनीश यादव,उदयभान विश्वकर्मा सिंह निर्वाचित हुए। एकाउंटेंट पद पर राम सुरेश वर्मा और ऑडिट राम नरेश निर्वाचित हुए। संरक्षक पद का दायित्व महेंद्र कुमार पांडेय और परशुराम को मिला।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रताप नारायण चौधरी, शोभाराम वर्मा, ज्ञानदास कन्नौजिया,हरिमूर्ति वर्मा,विजय कन्नौजिया, राघवेंद्र वर्मा, भारत राम सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।