प्रधानाध्यापिका को गाली और जान से मारने की धमकी देने में एक पर मुकदमा

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बरगाह स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शीला मौर्या ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर गाली व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि फुलवरिया बरगाह निवासी प्रवेश यादव ने विद्यालय पर पहुंचकर स्कूल स्टाफ से जोर – जोर से बात करते हुए फोटो और वीडियो बनाया। गाली देते हुए उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया, उसे ऐसा करने से मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।