बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के बांसखोर खुर्द निवासी राधिका पत्नी मनोज पाण्डेय ने दो लोगों पर आवासीय प्लाट देने के नाम पर दो लाख 16 हजार रूपया ले लेने, आवासीय प्लाट न देने काआरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने बाराबंकी जिले के सफदरगंज में जमीन बुक करने के लिए गोरखपुर जिले के बासगांव थाना क्षेत्र के सहदोडाड दूबेनिवासी अजय चन्द और बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अवधूतनगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता को 21 हजार और बाउंड्री के लिए 15 हजार रूपया आनलाइन व चेक के माध्यम से एक लाख 80 हजार रूपया खाते में ट्रांसफर किया, लेकिन न तो उनके द्वारा आवासीय प्लाट दिया जा रहा है और न ही उसका पैसा ही वापस किया जा रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रूधौली पुलिस विवेचना कर रही है।