बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा निवासी एक घर में सेंध लगाकर चोर जेवरात, नगदी, दो मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस को दी गई तहरीर में संगीता देवी पत्नी रामू ने बताया है कि चार सितम्बर की रात चोर उसके घर की दीवाल काटकर घर में घुस गए। एक जोड़ी झुमका, झाला, मंगलसूत्र, पायल, दो जोड़ी वच्चों का पायल, माला, 8 हजार रुपए नगदी, दो मोबाइल चुरा ले गए। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।