गांव चले वेद की छांव -आचार्य सुरेश जोशी

🦕 ओ३म् 🦕

📚 *गांव चले वेद की छांव*📚

सत्य सनातन वैदिक धर्म ही ग्रामीण जगत की नींव रखता है।आज के तीन सत्रों में *ग्राम देवता वेदमाता* की संगति अभूतपूर्व रही !

🪷 *प्रथम सत्र* 🪷

प्रभात यात्रा में आर्य वीर / वीरांगनाओं के साथ आर्य समाज न ई बाजार बस्ती के पदाधिकारियों ने अप्रतिम उत्साह का प्रदर्शन किया! प्रभात फेरी को संबोधित करते हुए आज के मुख्य अतिथि *आदरणीय अलख निरंजन आर्य ने कहा!* वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे मानव -मानवता की रक्षा करने वाली एक मात्र क्रांतिकारी संस्था है आर्य समाज!

🪷 *द्वितीय सत्र*🪷

द्वितीय सत्र में *ग्राम -पढ़नी महाराजगंज बस्ती* में देवयज्ञ के साथ प्रारंभ किया। इस गांव मे प्रवेश द्वार पर ही 📚 *वेद मंदिर*📚 बना हुआ है। मंदिर के प्रबधंक *श्री रामरक्षा पांडेय* ने बताया कि प्रतिदिन संध्या उपासना करते हैं। वैदिक सत्संग में समस्त ग्रामीण जन भारतीय पारंपरिक परिधान में उपस्थित थे जो भारतीयता को परिलक्षित कर रहा था।कार्यक्रम के संयोजक *आदरणीय जमुना पांडेय व उनका समस्त परिवार* था। ग्राम वासियों ने संकल्प लिया है कि शीघ्र ही वैदिक धर्म का वार्षिकोत्सव की योजना बनेगी।समस्त ग्राम वासियों ने *तन-मन-धन* से सहयोग किया। उपस्थिति अत्यंत प्रशंसनीय रही!

🪷 *तृतीय सत्र*🪷

तृतीय सत्र में आदरणीय *सत्येंद्र वर्मा भजनोपदेशक आवास विकास बस्ती* के निवास पर उनका जन्म दिवस 🔥 यज्ञवेदी🔥 पर मनाया गया। उन्हें शेष जीवन *तप-साधना,त्याग एवं परमार्थिक कार्य* करने हेतु प्रेरित किया गया व आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर *शरीर विज्ञान, मनोविज्ञान,बुद्धिविज्ञान,आत्मविज्ञान व ईश्वरीय विज्ञान* पर विचार किया गया!

आचार्य सुरेश जोशी

*प्रवासीय कार्यालय*

आर्य भवन भवन राजा बाजार बस्ती उ०प्र०