गांधी जयंती पर नगर पंचायत बनकटी में सम्मानित हुए सफाई मित्र

बनकटी / बस्ती। 2 अक्टूबर गांधी जयंती, लाल बहादूर शास्त्री जयंती व स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के समापन अवसर पर मा० विधायक महादेवा दूधराम जी, अध्यक्ष प्रतिनिधि ई० अरविन्द पाल जी के नेतृत्व में नगर पंचायत बनकटी के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बनकटी परिसर में साफ-सफाई की गयी एवं नगर पंचायत बनकटी के सफाई मित्रो को उत्कृष्ठ कार्यों पर प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री विवेकानन्द शुक्ल, पूर्व प्रधान  परमात्मा यादव मा० सभासद  हफीज जी, श्यामसुन्दर, संजू चौधरी, वृजेशमोहन, विरेन्द्र गुप्ता, श्री बाबूराम चौधरी, मंडल महामंत्री अतुल पाल, राजेन्द्र यादव, रमेश यादव, पवन पाल, रामसिंह यादव,,  सूरज चौधरी, धर्मेन्द्र पाल, रिशु, नितेश, दीपक, राहुल व नगर पंचायत के कर्मचारी सहित गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।