बस्ती मंडल का फुटबॉल में डबल धमाका, अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में

बस्ती मंडल का फुटबॉल में डबल धमाका, अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में

 

खराब मौसम और विषम परिस्थितियों के बीच खिलाड़ियों ने दिखाया जुझारूपन, आज गोरखपुर और आजमगढ़ से होगी भिड़ंत

 

बस्ती। प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर मंडल का नाम रोशन किया है। खराब मौसम और विषम परिस्थितियों के बावजूद खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया।

 

अंडर-19 टीम का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 वर्ग में बस्ती मंडल की टीम ने चार लीग मुकाबले खेले, जिसमें तीन मैचों में संघर्षपूर्ण जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बेहतर प्रदर्शन के दम पर टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

 

अंडर-17 टीम भी क्वार्टर फाइनल में

अंडर-17 वर्ग में बस्ती मंडल की टीम ने भी शानदार जुझारूपन का परिचय दिया। टीम ने चार मुकाबलों में एक जीत दर्ज की, जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे। लगातार संघर्ष और बेहतरीन टीम प्रदर्शन के चलते टीम नॉकआउट दौर में पहुंचने में सफल रही।

 

आज होगी दोनों टीमों की अग्निपरीक्षा

 

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अब बस्ती मंडल की दोनों टीमों की कड़ी परीक्षा होगी। अंडर-17 वर्ग में बस्ती मंडल का मुकाबला गोरखपुर मंडल से, जबकि अंडर-19 वर्ग में आजमगढ़ मंडल से रोमांचक भिड़ंत होगी। दोनों मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है।

बस्ती मंडल की टीमों के शानदार प्रदर्शन पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, जगन्नाथ यादव, मनोज कुमार राय, चंद्र प्रकाश पांडेय और जोखू प्रसाद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

वहीं शारीरिक शिक्षकों अजय कुमार वर्मा, माता प्रसाद त्रिपाठी और संतोष कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेल शिक्षकों ने भी दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

अब सभी की निगाहें क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। बस्ती मंडल की दोनों टीमें जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।