बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के तत्वावधान में स्काउट भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, स्वच्छता शपथ दिलाई गई और दोनो महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तत्पश्चात बृद्ध आश्रम जाकर बृद्ध जनों को फल, बिस्किट, साबुन, केला, सेव व अन्य दैनिक उपयोग की बस्तुओं का वितरण किया गया, जिला सचिव लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट भूपेश सिंह, जिला संगठन कमिश्नर प्रताप शंकर पाण्डेय, आजीवन सदस्य भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश आशीष श्रीवास्तव, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट आदर्श मिश्रा, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट प्रमोद कुमार, स्काउट मास्टर, सुरेंद्र शर्मा, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड जया पाण्डेय, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड खुशबू आदि की सहभागिता रही।