रंजिशन मारने पीटने का मां, बेटे पर आरोप

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के रूधौली कला वार्ड नं0 7 शान्तिनगर निवासी घनश्याम ने मां, बेटे पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए लाठी, डंडे से मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह रूधौली पड़ाव पर सब्जी लेने गया था जहां उसके वार्ड निवासी नीलम पत्नी राम विलास और उसके बेटे सुभाष ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो उसे लाठी, डंडे से मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी मां, बेटे के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।