तेज रफ्तार मोटर साइकिल चलाने से मना करने पर मारा पीटा

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी राजेश कुमार ने चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह गांव के उत्तर तरफ पुलिया पर बैठा था, इस बीच खरदेउरा गांव निवासी राजन, विवेक, पिंटू, पड़री निवासी गोपाल को तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चला कर आते समय उन्हे मोटर साइकिल तेज चलाने से मना किया। जिस पर आरोपियों ने गाली देते हुये मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है