जमुनापारी बकरियों का सुधार एवं संरक्षण योजनान्तर्गत 02 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत  हुई

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जमुनापारी बकरियों का सुधार एवं संरक्षण योजनान्तर्गत जनपद इटावा में स्थापित भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन केन्द्र के पशु शेड का जीर्णोद्धार तथा आवश्यकतानुसार नवीन शेड एवं अन्य भवनों के निर्माण हेतु 02 करोड़ रूपये धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय उसी प्रयोजन हेतु किया जायेगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा रही है। स्वीकृत धनराशि का व्यय निर्माण संबंधी संगत शासनादेशों में निहित व्यवस्थानुसारध्निर्धारित मानकों के अधीन किया जायेगा।