बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी करने का एक युवक पर आरोप लगाया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार 18 सितम्बर को स्कूल से वापस आते समय विवेक सिंह पता अज्ञात ने रास्ते में उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की, जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।