बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कपूरपुर निवासी निशा पत्नी महेश ने गांव निवासी चार लोगों पर सोते समय बकिया और टेगारी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 17 सितम्बर की देर रात घर में सोते समय गांव निवासी इन्द्रपति पत्नी बाबूलाल, उसके पुत्र आशीष मौर्या, सतीश मौर्या, पुत्री संध्या मौर्या ने उस पर पुरानी रंजिश को लेकर बकिया और टेगारी से हमला कर दिया, जान से मारने की धमकी दी। चोट लगने से वह बेहोश हो गई। गांव के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उसे होश आया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।