बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने, उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के अनुसार कोहराए निवासी 25 वर्षीय अंकित वर्मा उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने घर भगा ले गया, उसकी मर्जी के विरुद्ध कई बार उसके साथ गलत काम किया और बाद में उसे छोड़ दिया। ज बवह बेटी की आपबीती सुनने के बाद आरोपी के घर शादी करने की बात कहने गया तो आरोपी ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली दी, मारपीट करने पर आमाद हो गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो और एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।