अटेवा पेंशन सारथी सम्मान समारोह सम्पन्न

रिपोर्ट – अनुराग उपाध्याय

आज सगरा स्थित निजी आवास पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रतापगढ़ की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता ने जिला संरक्षक डा.विनोद त्रिपाठी तथा संचालन उमेश मिश्र जिला महामंत्री ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहप्रभारी अखिलेश कुमार जी तथा महिला विंग के गीतो द्वारा हुआ।

बैठक मे सर्वसम्मति से NPS निजीकरण भारत छोडो यात्रा मे अतुलनीय योगदान देने वाले वेद प्रकाश आर्यन प्रदेश आई.टी.सेल सहप्रभारी,शोभा शर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को NPS निजीकरण भारत छोडो यात्रा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया तथा 7 जून के कार्यक्रम हेतु प्रभारी विनय प्रताप सिंह जिला सहसंयोजक उनके सहयोगी विश्वदीप सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी, विजय शंकर गुप्ता, नशीमा बानो,सौरभ मिश्र तथा नशीमा बानो,बबलू सोनी ,सुरेन्द्र विमल आदि को पेंशन योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।

राजेन्द्र वर्मा जिला संयुक्त मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जुलाई से सदस्यता अभियान चला कर सभी कर्मचारी को अटेवा से जोडा जाएगा।

पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका ने कहा कि 30 जुलाई को नारी शक्ति पेंशन अधिकार सम्मेलन लखनऊ के लिए प्रतापगढ से भारी संख्या मे महिलाएं प्रतिभाग करेगी।

नीरज सिंह जिला आइ.टी.सेल सहप्रभारी ने बताया कि 1से 9 अगस्त के मध्य माननीय सांसद जी के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम पूरे देश मे आयोजित किया जा रहा है।

सी.पी.राव जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1 अक्टूबर को दिल्ली मे पेंशन शंखनाद महारैली के लिए प्रतापगढ़ से 1000 की संख्या मे शामिल होगे।जिसके लिए प्रत्येक ब्लाक को निर्धारित लक्ष्य दिया गया है।जिसे सभी ब्लाक समय रहते पूरा करे।

कार्यक्रम के अंत मे वेद प्रकाश आर्यन ने यात्रा के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस यात्रा से पूरे देश मे कर्मचारियों मे भारी उत्साह दिखा जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु जी ने साफ शब्दों मे सरकारों को संदेश दिया कि जो हमारे मुद्दे पर हमारा साथ देगा हम उसके साथ रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा.विनोद त्रिपाठी ने सभा के अंत मे अटेवा का साथ देने वाले संगठनों, विभागों के प्रति आभार ब्यक्त किया गया ,तथा कहा कि यह आंदोलन जन आंदोलन बन गया है।

कार्यक्रम मे सौरभ मिश्र, नसीमा बानो, पार्वती विश्वकर्मा, कपिल देव वर्मा, विनोद सरोज, संजय कुमार, राजकरन सरोज, अनिल सरोज, बबलू सोनी, विश्वदीप सिंह, उदय सिंह, विनय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार विमल, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सुरजीत कुमार, बसन्त लाल सरोज, विनोद त्रिपाठी, वेद प्रकाश आर्यन, सरिता, नीरज सिंह, उमेश कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार, विजय शंकर, आलोक कुमार, चन्द्रभान सरोज, राम सजीवन, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, अमरनाथ, राम मिलन,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *