बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने स्वच्छता अभियान चलाकर तपसीधाम मंदिर परिसर की साफ सफाई किया व सावित्री सिंह स्मारक इण्टर कालेज में एक गोष्ठी आयोजित किया गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंगार ओझा ने कहा कि भाजपा शुरू से ही एक राष्ट्र एक ध्वज की पोषक रही है और पार्टी के सपनों को आज मोदी जी साकार कर रहे हैं आज राष्टृ की पहचान वैश्विक स्तर पर जानी जाती है। प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता हर जाति धर्म के लोगों में है। मुख्य वक्ता के तौर पर जनपद के चर्चित समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने कहा कि आज हम लोग एक ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं जो कि देश के सच्चे शिल्पी हैं आपके नेतृत्व में पृथ्वी से आकाश तक भारत का डंका विश्व में बजा है भारत आयातक की जगह मुख्य निर्यातक के तौर पर जाना जाने लगा है मोदी जी की नेतृत्व की सरकार ने देश के ही नहीं विश्व भर के कोटि कोटि हिन्दू जनमानस के दिव्य भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के स्वप्न को साकार किया शिक्षा चिकित्सा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है किन्तु आज भी विपक्ष लोगों में धर्म व हिन्दुत्व के प्रति नफ़रत भरकर सत्ता प्राप्ति का के सपने देख रहा है वो लोगों से कहता घूम रहा है कि मंदिर से पेट नहीं भरेगा उन्हें बताने की जरूरत है कि जातीय नफरत से नहीं हिन्दुत्व व राष्ट्रीयता के भाव से देश व समाज का उत्थान होगा आज मंदिर निर्माण के चलते देश में पर्यटन व रोजगार के अवसर बढ़े हैं किन्तु कुछ नफरती लोग हैं कि फूल माला चित्र मूर्ति बेंचकर रोजी रोटी यहां से चलायेंगे और कहेंगे कि मंदिर से पेट नहीं भरता उन्हें जबाब देने की जरूरत है कि कोविड काल से आज तक सड़के भोजन हेतु नि: शुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था आवास की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था गैस सिलेंडर व हर घर विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था भी सर्वे भवन्तु सुखिन: के अनुरूप मोदी जी ने सुनिश्चित किया है उन्होंने कभी जाति धर्म व दलीय भाव से काम नहीं किया है ऐसे में हम सब संकल्प लें कि हम हर घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाते हुए हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे को साकार करेंगे इस दौरान पूरा परिसर हर हर मोदी घर घर मोदी व भारत माता के जयकारे से गुंजायमान रहा इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवचरन जयसवाल, मंडल महामंत्री शक्तीदीप पाठक, विमलेंद्र सिंह, अमरनाथ शुक्ल, प्रभाकर सिंह ,अयोध्या सिंह, लाल बहादुर सिंह,वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।