गाली देने से मना किया तो बहू, ससुर को मारा पीटा

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के भदासी निवासी सोनम पत्नी शंकर ने गांव निवासी अष्टभुजा पाण्डेय उर्फ रवि पर आपसी कहासुनी की बात को लेकर गाली देने, मना करने पर मारने पीटने, बीच बचाव करने आए उसके ससुर केशई को भी मारने पीटने, जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।