बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी स्कन्द कुमार शुक्ल ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का तीन लोगों पर आरोप लगाया है। कहा है कि मारपीट के दौरान उसके कान में गंभीर चोट आई।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने घर से गनेशपुर बाजार अपनी दुकान पर आ रहा था। इस बीच कैनपुरा चौराहे पर कैनपुरा निवासी सगे भाई चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, बृजभूषण उपाध्याय, पुरवा निवासी .कृपाशंकर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गाली दी, गाली देने का विरोध करने पर उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।