बुलेट व स्कूटी में टक्कर दो घायल

बस्ती : नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कर्मा देवी विद्यालय के गेट के सामने बुलेट व स्कूटी टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी सवार को गंम्भीर घायल व बुलेट सवार भी घायल हो गए ।सूचना पाकर मौके पर पहुँचे फुटहिया चौकी प्रभारी ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महसो निवासी 32 वर्षीय मनीपाल अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बस्ती से कप्तानगंज के तरफ जा रहे थे वहीं कर्मा देवी विद्यालय के गेट के सामने हाईवे पर बने कट से नगर थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर(महरीपुर)निवासी 40वर्षीय प्रेमचंद्र सिंह आ रहे थे। जिससे दोनों मोटरसाइकिल टकरा गई ।सूचना पाकर मौके पर फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानन्द तिवारी व हेड कांस्टेबल राज नारायण यादव, हेड कांस्टेबल रामदरस यादव मौके पर पहुँच गए। पुलिस कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल बस्ती मे भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
।।।।।।