बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक द्वारा छेड़खानी करने, शोर मचाने पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी नाबालिग पुत्री नहर पर दिन में शौच करने गई थी, जहां उसे अकेली पाकर सगरा गांव निवासी राज ने उसके साथ छेड़खानी की, जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर बीएनएस और पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।