लखनऊ। प्रदेश सरकार ने आगरा की बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। बबीता वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव व गोरखपुर की चारू चौधरी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाई गईं हैं। इसके अलावा आयोग में 25 सदस्य भी बनाए गए हैं। सभी का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मुलायम परिवार में सेंधमारी करते हुए उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव की बहू अपर्णा यादव को पार्टी में शामिल कराया था। भाजपा ने उन्हें 2022 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनाव में खासतौर से यादव बहुल क्षेत्रों में प्रचार के लिए लगाया था। अब उन्हें महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चारू चौधरी गोरखपुर की पूर्व मेयर मंजू चौधरी की बहू हैं।