बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने उसकी पूर्व की फोटो का इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने की नीयत से लक्की गोसाई के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर फोटो के ऊपर उसकेे मोबाइल नम्बर के साथ अभद्र, अश्लील बाते लिख कर टैग कर देने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।