मुंबई लोकल में जुर्माने के पैसे मांगने पर टीसी की हो गई पिटाई,,,


अनुराग लक्ष्य, 30 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
क्या ज़माना आ गया है साहब, जहां देखिए वहीं जंगल राज चल रहा है। कानून, न्याय और मानवता की इस कदर धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं कि जैसे हम किसी जंगल में रह रहे हों।
बात जब आर्थिक नगरी मुंबई कि हो तो और भी आश्चर्य होता है।
आपको बताते चलें कि मुंबई लोकल में रोजाना लाखो लोग अपनी यात्रा करते हैं, जिसमे कुछ बिना टिकट यात्री भी शामिल होते हैं। यह अलग बात है कि वो रोज़ रोज़ तो पकड़े नहीं जाते, लेकिन कभी तो चेकिंग अभियान में हत्थे चढ़ ही जाते हैं। ऐसी ही एक घटना पश्चिम रेलवे के एसी लोकल में घटी जहां टीसी द्वारा टिकट मांगने पर बहसा बहसी के बाद यात्री ने उस टीसी की जमकर पिटाई कर दी। टीसी द्वारा यात्री से जुर्माना मांगने का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि टीसी बुरी तरह घायल हो गया है।
यह अलग बात है कि यात्री के लिखित बयान पर और माफी मांगने पर यह मामला शांत ही गया।
यह घटना बरहस्पतिवार को चर्च गेट/विरार फास्ट एसी लोकल में घटी। यह घटना उस समय घाटी जब मुख्य टिकट निरीकछक जसबीर सिंह ने यात्री से टिकट मांगा। क्योंकि यात्रियों के पास ऐसी लोकल का टिकट नहीं था, बल्कि यात्री के पास प्रथम श्रेणी का टिकट था, इस पर टीसी ने जुर्माने की रकम भरने को कहा तो यात्रियों ने उस टीसी पर हमला बोल दिया।