वितरण की जगह कोटेदार ने कर लिया खाद्यान्न की कालाबाजारी, दर्ज हुआ मुकदमा

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलगड़ी के उचित दर विक्रेता रवि प्रताप के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बस्ती सदर के पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि स्टाक मे आये उचित दर दुकानो का 48.32 कुन्टल गेहूं, 63.74 कुन्टल चावल, 0.24 कु0 चीनी को आरोपी उचित दर विक्रेता द्वारा वितरण न कर अपने निजी लाभ में उपयोग कर लिया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान स्टाक नहीं पाया गया। स्टाक में खाद्यान्न न होने के सम्बन्ध मे भी कोई साक्ष्य उचित दर विक्रेता द्वारा नहीं प्रस्तुत किया जा सका। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।