बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मटेरा निवासी राम चन्द्र ने चार लोगों के खिलाफ छज्जा गिरा देने, मना करने पर उसकी दो पुत्रियों कनकलता, सुजिता को मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि आरोपियों ने उसकी दोनो पुत्रियों को घर के अंदर घुसकर मारा पीटा। इस दौरान उसकी पुत्री कनकलता के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मटेरा निवासी रविन्द्रनाथ, उसकी पत्नी सुभावती, पुत्री अनुष्का उर्फ ननका, पुत्र मोहितराज के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।