10 साल लिव इन में रहा, आरक्षी पद पर नौकरी लगी तो किया शादी से इंकार, साथी पुलिसकर्मियों ने की छेड़खानी

 

बस्ती। पुलिस विभाग में आरक्षी के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, शादी करने से इंकार करने, उसके अन्य पुलिसकर्मी साथियों द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। रूधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता का आरोप है कि पिछले 10 साल से वह भीमसेन गौतम के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनो ने सााथ में बीएड, बीटीसी किया। इस बीच आरोपी की पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नौकरी लग गई, जिसके बाद उसने बिना दहेज के शादी करने से इंकार कर दिया। उसके परिवार वालो ने भी बिना दहेज के शादी करने से मना कर दिया। आरक्षी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, उस पर और उसके परिवार वालों पर दहेज के लिए प्रताडित करने, गाली और जान मारने की धमकी देने का पीड़िता ने आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोपी आरक्षी के चार साथी पुलिसकर्मियों पर उसके रुम मे आकर शराब पीने और उसके साथ छेडखानी करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी आरक्षी, उसकी मां, पिता, दो बहनों, दो अन्य व उसके साथ के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलात्कार, छेड़खानी, मारपीट, प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर रूधौली पुलिस मामले की जांच कर रही है।