घुमाने ले जाने के बहाने 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया युवक

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय एक किशोरी को घुमाने ले जाने के नाम पर एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। परिवार वाले किशोरी के वापस आने का इंतजार करते रहे, लेकिन न तो किशोरी वापस लौटी आौर न ही उसे घुमाने की बात कहकर उस ेले जाने वाला युवक ही वापस लौटा। काफी तलाश के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी बेगूसराय जिले के रसलानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी और वर्तमान में पीड़िता के क्षेत्र में रह रहे बंटी के खिलाफ शादी का झांसा देकर उसे अगवा करने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।