कम्प्यूटर सेंटर से लैपटॉप, कम्प्यूटर, प्रिंटर, वाई-फाई चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के केनौना स्थित एक कम्प्यूटर सेंटर से चोर कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई चुरा ले गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के कठौतिया सांवडीह निवासी प्रमोद कुमार वर्मा ने छावनी थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि केनौना में सीजीआईटीएम ग्रुप आफ एजूकेशन के नाम से कम्प्यूटर सेंटर संचालित है। रात में चोर कम्प्यूटर सेंटर में घुसकर कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई चुरा ले गए। दूसरे दिन सुबह अध्यापक प्रेम कुमार प्रजापति ने सेंटर खोला तो पीछे के कमरे में रखे सभी सामान गायब मिले, पीछे का दरवाजा खुला था और खेत में एक लोहे का राड बरामद हुआ। इसकी सूचना सेंटर संचालक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।