छत की सीढ़ी के रास्ते घूसे चोर दो घरों से ले उड़े लाखों के जेवरात, एक लाख रूपए नगदी

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर वार्ड नं 2 उसका में दो घरों से चोर लाखों रूपए के जेवरात, नगदी चुरा ले गए। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
शिवाजीनगर वार्ड नं 2 उसका निवासी रामगोपाल सिंह के अनुसार रात में किसी समय चोर छत के रास्ते सीढ़ी से उसके घर में घुस गए। आलमारी और सेफ का लाक तोड़कर
करीब 30 लाख रूपए मूल्य का सोने का तीन हार, 18 अंगूठी, दो जोड़ी बाली, दो नथिया, एक मांग टीका, दो सुई धागा, एक जोड़ा कंगन, मंगलसूत्र, तीन चेन, चांदी की 10 पायल, 30 सिक्का, 2 तस्तरी, 2 नारियल, 2 सुपारी, तवक, गिलास, कटोरी, चम्मच, बिछिया, 90 हजार रूपए नगदी चुरा ले गए। वहीं चन्द्रकिशोर सिंह के घर में छत की सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर आलमारी का सेफ तोड़कर करीब दो लाख रूपए मूल्य के सोने का एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक चेन, एक जोड़ी बाली, चांदी की चार जोड़ी पायल, 9 जोड़ी बिछिया, 10 हजार रूपए नगदी चुरा ले गए। चोरी के दोनो मामलों में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।