जमीनी विवाद में घर में घुसकर पति, पत्नी, मां को मारा पीटा, जान से मारने की दी धमकी, पांच नामजद, सात अज्ञात पर मुकदमा

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के कुसमौरडीह निवासी किशन कुमार उर्फ मोनू ने पांच नामजद, सात अज्ञात पर जमीनी विवाद को लेकर उसे, उसकी पत्नी, मां को घर में घुसकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चन्दापुर निवासी रामनरायन, उसके दो भाइयों अंकित, अजय, पिता राम अवतार, आशाराम व सात अन्य अज्ञात पर जमीनी विवाद को लेकर कुसमौरडीह पहुंचकर गाली देने, मना करने पर उसे, उसकी पत्नी, मां को मारने पीटने का आरोप लगाया है। कहा है कि जब वे जान बचाकर घर में भागे तो आरोपी उसके घर में घुस गए और मारा पीटा। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से उसकी मां बेहाश हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।