*मोक्ष अनिवार्य है – आचार्य सुरेश जोशी

🍁🍁 ओ३म् 🍁🍁
🪷 *मोक्ष अनिवार्य है*🪷
आज के भौतिकवादी युग में हो सकता है मोक्ष की चर्चा हास्यास्पद लगती हो । मगर यह वह 🫑। *अकाट्य सत्य है जिसे नकारा* नहीं जा सकता। युग को भौतिकवादी हो अध्यात्मवादी दोनों ही मनुष्य बनाते हैं। *यथा राजा तथा प्रजा* इसी बात को समझा रहा है।आज का राजा *हवाई जहाज की यात्रा करता है। वातानुकूलित कमरों में रहता है।फाईव स्टार होटलों में मौज-करता है। माफियाओं को लेकर अपनी राजनीतिक पार्टियों की स्थापना करता है। लक्जरी जीवन जीता है और राष्ट्र भक्त होने का स्वांग करता है प्रजा भी उसी को आदर्श मानकर चलती हैं* इसीलिए आज की दुनिया 🌻 भौतिकवादी व भोग प्रधान 🌻 बनते जा रही है मगर इसका मतलब यह नहीं है कि *मोक्ष वैरागी,संन्यासी, लाचार व बलहीन, धनहीन लोगों के जीवन जीने की शैली है।*
सत्यता है कि परमात्मा ने सृष्टि की रचना ही मानवों के मोक्ष प्राप्त करने के लिए की है।इसका नियम है कि पिछले कर्मों का भोग और नये शत-प्रतिशत शुभ कर्मों से मोक्ष की प्राप्ति करना ही सृष्टि का प्रयोजन है।
🌹अथातो धर्म जिज्ञासा 🌹
*मोक्ष मानव मात्र के लिए जरूरी है इसका क्या प्रमाण है?*
🌸 सम्यक् समाधान 🌸
मोक्ष में तीन बातें होती हैं।
[१] तीन प्रकार के दुःखों का मोक्ष में अंत हो जाता है।
[२] ईश्वर का आनंद मिलता है।
[३] पूरे ब्रह्मांड की यात्रा फ्री में होती है।
अगर आपने उपरोक्त तीनों बातों को ध्यान से पढ़ लिया है तो मैं आपसे पुनः *तीन ही प्रश्न पूछता हूं जिनका उत्तर आपको ईमानदारी से देना है।*
[१] क्या आप *संसार के समस्त दुःखों से छूटना चाहते हैं?*
[२] क्या आप *ईश्वर* का आनंद चाहते हैं?
[३] क्या आप *सारे ब्रह्माण्ड की फ्री* में यात्रा करना चाहते हैं?
यदि आपने अभी तक की पूरी पोस्ट को मन लगाकर पढ़ा है तो ये निश्चित है कि *आपका उत्तर हां में ही होगा।*
🏵️ आगे ध्यान से पढ़ें 🏵️
जिस संसार में हम और आप रह रहे हैं *उसमें भी तीन बातों पर आपको गंभीरता* से विचार करना है!
[१] इस संसार में रहकर *१००% दुःखों से* छूटना असंभव है।
[२] संसार में रहकर *३१नील १० खरब ४० अरब वर्षों* का सुख पाना असंभव है।
[३] संसार में रहकर *ब्रह्माण्ड की सैर* करना असंभव है।
अगर आपने इस पूरी पोस्ट को *तीन बार नहीं पढ़ा तो आपके समझ में आयेगा ही नहीं कि मोक्ष किस चिड़िया* का नाम है। अगर आपने इस पोस्ट को मन लगाकर तीन बार पढ़ लिया तो आप *खुद भी मोक्ष की तैयारी करेंगे और औरों को भी प्रेरित* किये बिना रह नहीं सकेंगे।
🌹अथ धर्म जिज्ञासा 🌹
*मोक्ष प्राप्ति के साधन के क्या है?*
🌻 सम्यक् समाधान 🌻
किसी *तत्वज्ञानी गुरु के पास रहकर तीन में से एक भी काम करना शुरू कर दो तो *मोक्ष* आपके लिए सुलभ है।वो तीन प्रकार का प्रशिक्षण इस प्रकार है।
[१] अष्टांग योग।
[२] ईश्वर स्तुति, प्रार्थना और उपासना।
[३] ईश्वर प्राणिधान मतलब अपने सारे कर्मों को निष्काम भाव से ईश्वर को समर्पित करना बदले में केवल मोक्ष की इच्छा रखना।
ध्यान रहे इसके अतिरिक्त और कोई भी उपाय *आपको मुक्ति* नहीं दे सकता।
🌹अथातो धर्म जिज्ञासा 🌹
*यदि मोक्ष प्राप्त नहीं किया तो क्या हानि होगी?*
🌸 सम्यक समाधान 🌸
फिर तो हानि ही हानि है।(१) पुनर्जन्म होगा।(२) जरूरी नहीं कि पुनर्जन्म में मनुष्य का शरीर मिले।कुत्ता,गधा, सूअर,घोड़ा,गधा, चिड़िया किसी का भी शरीर मिल सकता है। (३) यदि पुण्य -पाप बराबर होने से मनुष्य शरीर मिल भी गया तो फिर से *अ,अनार,के कबूतर या A For Apple 🍎 B for Boy. C for Cat पढ़ना पड़ेगा। चाहे आप इस जन्म में कुछ भी हो अगले जन्म में वो डिग्री काम नहीं आयेगी। इसलिए मोक्ष में तो जाना ही पड़ेगा अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप इस रास्ते पर *प्यार से चलेंगे या ईश्वर की मार से* ।
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
आचार्य सुरेश जोशी
*वैदिक प्रवक्ता*
आर्यावर्त साधना सदन पटेल नगर दशहराबाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश ☎️ *7985414636*☎️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *