दिल्ली – सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव पृथ्वी लोक पर वास करते हैं। अतः बाबा की नगरी काशी को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही विश्वनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही कांवड़ यात्रा भी सावन महीने में की जाती है। धार्मिक मत है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इसके अलावा, आने वाली सभी बलाएं टल जाती हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय शिव जी के नामों का मंत्र जप करें।