ग्राम चौपाल मे शौचालय और पेंशन की ज्यादा आई समस्या 

पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर निस्तारण का प्रयास किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत कुडवा और लौकिहा मे चौपाल का आयोजन किया गया। 
11बजे से कुडवा में 
चौपाल में मौजूद ग्रामीणो ने  आवास,  पेंशन , शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड,  से संबंधित मामले आये  जिसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए सचिव अमब्रीश पटेल ने समस्याएं सुनी कुल 25  गांव के लोगों ने बताया कि हम लोगो को शौचालय नही मिला था जिसके लिए आनलाईन कराया था लेकिन मिलने से पहले सब डिलीट हो गया ।जिसकै सचिव अमब्रीश पटेल ने बताया कि  आप लोगों शौचालय मिलेगा आप लोग फिर से आनलाईन पंजीयन करा दीजिए ।
1बजे से लौकिहा  मे लगी चौपाल मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए एडीओ एजी अशोक कुमार ने  सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारियां दी।  लोग 20 जुलाई को अपने हाथों एक वृक्षारोपण कार्य कर के उसकी देख रेख के लिए संकल्प लें कुल 13 मामले आये जिसका तत्काल निराकरण किया गया। कुछ के लिए सुझाव दिया गया।
इस मौके पर सचिव अमब्रीश पटेल, बृजेश यादव, हिफजुर्रहमान, सर्वेश यादव,अदया यादव, नवीन कुमार छोटेलाल,गनपत, रम्पत यादव , राम सुरेश, इब्राहिम,संजय, योगेंद्र, अब्दुल करीम, सब्बीर बिरेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *