एक संपूर्ण कलाकार बलराज साहनी, जिन्होंने फिल्मी पर्दे अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता،

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 15 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
1965 में आई फिल्म वक़्त को जिसने भी देखा होगा उसे यह गीत ” ऐ मेरी ज़ोहरा जबीं तुझको मालूम नहीं,
तू अभी तक है हसीं और मैं जवाँ ”
ने क्या धमाल मचाया था। यूँ तो फिल्म में एक तरफ दिग्गज अभिनेता राज कुमार, सुनील दत्त, शशि कपूर, साधना और शर्मिला टैगोर जेसे कलाकार थे लेकिन दूसरी तरफ बलराज साहनी द्वारा बाप के निभाए गए किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
पूरी फिल्म में राज कुमार द्वारा बोला गया आइकॉनिक संवाद ” चिनाय सेठ जिसके घर शीशे के हों वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते ” ।
राजकुमार द्वारा बोला गया यह डायलॉग और बलराज साहनी द्वारा अभिनीत बाप के मार्मिक किरदार ने इस फिल्म को अमर बना दिया था।
आपको बताते चलें कि बलराज साहनी ख्यातिलब्ध उपन्यासकार भीष्म साहनी के छोटे भाई थे, जो तमस जैसे उपन्यास को लिखकर अमर हो गए।
आज बलराज साहनी भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्म एक फूल दो माली, नील कमल, तलाश, वक्त, दो भीगा ज़मीन जैसी फ़िल्मों के ज़रिए हमेशा भारतीय सिनेमा में ज़िंदा रहेंगे ।