ब्राइटन ग्लोबल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस महोत्सव, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन

बस्ती।  नवंबर बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को ब्राइटन ग्लोबल एकेडमी, मुरलीजोत, कोतवाली रोड, बस्ती में भव्य बाल दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अंकुर वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बस्ती तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद चौधरी, जिला महामंत्री भाजपा बस्ती की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए गए, जिनका संचालन बच्चों ने स्वयं किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पुस्तक मेले (Book Fair) का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पुस्तकों के प्रति अपनी रुचि एवं रचनात्मकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि श्री अंकुर वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद चौधरी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलना भी अत्यंत आवश्यक है।
विद्यालय के निदेशक श्री वसीम अकरम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मविश्वासी, जिम्मेदार एवं योग्य नागरिक बनाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एडवोकेट इरशाद अहमद ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के अनुभव प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयमन मैम, गजाला मैम, दीक्षा मैम, नीलम मैम, आदित्य सर, निखिल सर, आबिद सर, सबरीन मैम एवं प्रभुदीन का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।