बारह लोगों पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

बस्ती  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में विभिन्न मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने बारह  लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। रुधौली थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर गांव में अनवर अली को गांव के ही इकराम व तराबुन्निशा ने मारपीट कर घायल कर दिया। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर में पूनम गुप्ता के पति दिनेश कुमार की गांव के ही दीनू मोदनवाल, पल्लू, दीपक व पन्नेलाल ने मारपीट कर घायल कर दिया। छावनी थानाक्षेत्र के शेखपुरा में बच्चों के बीच विवाद को लेकर रामबहादुर के भतीजों को गांव के ही पवन कुमार, ननकू देवी व रवी ने मिल कर पिटाई कर दी। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के ग्राम बरदहिया बाजार में शिखा अग्रहरी को गांव के ही हर्ष गुप्ता, प्रिया गुप्ता समेत तीन लोगों ने मिल कर पिटाई कर दी मामले की जांच-पड़ताल पुलिस  द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *