जितेन्द्र पाठक
संत कबीर नगर। तहसील परिसर से बाइक गायब होने का लिखित प्रार्थना पत्र मोटरसाइकिल स्वामी ने उप जिलाधिकारी को दिया। उप जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए एसएचओ को निर्देशित किया।
बता दें कि बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहर निवासी दीनदयाल उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह खलीलाबाद तहसील में मुंशी का कार्य करते हैं। जिनकी मोटरसाइकिल यू पी 58 जेड 1134 खलीलाबाद तहसील परिसर से 10 जुलाई को चोरी हो गई
इस संबंध में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद ने एसएचओ कोतवाली खलीलाबाद को जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
Post Views: 222