छत्तीसगढ़ की शिखा गोस्वामी हुई “इंटरनेशनल आइकन अवॉर्ड 2024” से सम्मानित

नई दिल्ली।_ साहित्य ही समाज का दर्पण है। लेखन एक ऐसी शैली है जिसके जरिए बड़े बड़े साहित्यकारों ने अपनी भावनाओं को उजागर किया है।

छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिले की रहने वाली शिखा गोस्वामी “निहारिका” ने यह सोचा तक नहीं था कि कभी वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पाएगी । तमाम कठिनाइयों को दरकिनार करते हुए इन्होंने ना सिर्फ अपनी पहचान बनाई बल्कि अपनी प्रेरक रचनाओं के जरिए समाज को एक नई दिशा प्रदान की।

गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य संस्थान द्वारा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “इंटरनेशनल आइकन अवॉर्ड 2024” से सम्मानित किया जाता है । यह सम्मान दिनाँक 03/06/24 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया, जिसमें सुश्री शिखा गोस्वामी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें डाक द्वारा यह सम्मान भेजा गया।

इस पुरस्कार को पाकर शिखा का कहना है कि “वह बेहद खुश है इस सम्मान को पाकर । धीरे धीरे ही सही पर कम से कम वह अपनी मंजिल की ओर बढ़ती जा रही है।”

बतातें चले कि इनकी अभी तक 8 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है जिनमें एक का विमोचन प्रतिष्ठित लोक गायिका आरु साहू ने किया था। बाकी 7 विमोचित होनी बाकी है।

पुरस्कार प्राप्ति पर घर, परिवार, स्नेहीजन, शुभचिंतकों व अन्य राजयों के समस्त कवियों से बधाई एवम् शुभकामनायें प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *