शाबाश। 60 लोगों की जान बचाई, समाज सेवा का जज्बा

 

, बाराबंकी समाज सेवा का जज्बा कुछ लोगों के अंदर छात्र जीवन से ही दिखाई पड़ता है। वह अपने कामकाज का नुकसान करके दूसरों की भलाई के लिए आगे खड़े नजर आते हैं। इसी तरह का जज्बा भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के शिवनारायण सिंह वर्मा में दिखाई पड़ता है। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलछत के वैशपुर गाँव निवासी स्व बालक राम वर्मा के एकलौते पुत्र शिवनारायण सिंह वर्मा में नज़र आता है। शिव नारायण सिंह वर्मा ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष स्व मुकेश सिंह वर्मा से प्रभावित हो कर वर्ष 2006 में सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया था। वर्ष 2009 में ग्राम पंचायत अध्यक्ष और फिर 2012 में ब्लॉक उपाध्यक्ष बन गए। अब नवाबगंज तहसील अध्यक्ष के रूप में संगठन का काम कर रहें हैं। पिछले 18 सालों में शिवनारायण सिंह ने हमेशा अपने संगठन के लिए सक्रिय भूमिका रहें हैं। रक्तदान शिविर में ज्यादा ज्यादा लोगों को जागरूक कराकर रक्तदान कराते हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के  साथ सांसद तनुज पुनिया के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी को प्रेरित करके रक्तदान कराया है। अभी तक इन्होंने ने 110 लोगों को अपने द्वारा रक्तदान के साथ स्वयं 8 बार रक्तदान कर चुके हैं। और जरूरत पड़ने पर 60 लोगों को रक्तदान जिला अस्पताल से दिलाया भी है। वहीं हर साल पांच सौ वृक्षारोपण हरख ब्लॉक के विभिन्न गांव में किसान यूनियन के माध्यम से करते हैं। जिले में महिलाओं को जोड़ने में सबसे ज्यादा अहम भूमिका शिवनारायण सिंह की रही है। उनके द्वारा नवाबगंज तहसील में 2 हज़ार के करीब महिला सदस्य शामिल कराई गई हैं। जिसमें से एक हज़ार से ज्यादा सक्रिय सदस्य हर वक्त संघर्ष के लिए तैयार रहती है। पिता का निधन वर्ष 2010 में हो गया था। तीन बहनों में इकलौते भाई होने के बाद भी परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ भारतीय किसान यूनियन के लिए हर मौके पर साथ रहते हैं। अपने भाई की समाज सेवा देखकर एक बहन पुलिस विभाग में दीवान के पद पर सेवा दे रही है। गांव से लेकर ब्लाक व तहसील से लेकर अपने संगठन में एक अच्छा व्यवहार के लिए भी लोग शिवनारायण सिंह को पसंन्द करते हैं। पूरे क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी की भूमिका में से शिवनारायण सिंह वर्मा को लोग जानते पहचानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *