संस्थापिका / अध्यक्षा निधि बोथरा जैन के तत्वावधान में आराधिका राष्ट्रीय मंच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर
आयोजित भव्य ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के 62 साहित्यकार सम्मिलित हुए।01 जून 2024, संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8: 30 बजे तक निरंतर 4:30 घंटे तक गतिमान रही।
काव्यगोष्ठी का शुभारंभ सतीश शिकारी ( रतलाम )ने वाणी वंदना द्वारा किया। तत्पश्चात संस्थापिका/ अध्यक्षा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत, अभिनन्दन करते हुए अपने भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति प्रदान की एवं पटल संरक्षिका/ वरिष्ठ साहित्यकार सरोज गर्ग ने मंच को अपना आशीर्वचन प्रदान किया।
मंच सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए मंच को सुशोभित किया ।अपनी अभिव्यक्ति के द्वारा महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने मंच पर उपस्थित सभी साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए साधुवाद ज्ञापन किया।
हमेशा की तरह इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय ने मंचासीन सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए मंच वरिष्ठ साहित्यकार/ संचालक
सतीश शिकारी को समर्पित किया ।सतीश शिकारी ( रतलाम/ मध्यप्रदेश) ने कुशल मंच संचालन
के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की एवं इस कार्यक्रम के संचालन में अनिता बाजपाई (वर्धा/ महाराष्ट्र) का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामनिवास तिवारी आशुकवि
( निवाड़ी / मध्यप्रदेश ) ने किया। मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव ( सुल्तानपुर/ उत्तर प्रदेश ) ने किया।
अध्यक्ष की अनुमति से विधिवत काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।
सत्र के अंत में मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव ने
पर्यावरण दिवस पर आयोजित काव्यगोष्ठी की
सराहना करते हुए संस्थापिका के उज्जवल भविष्य की कामना की और मुख्य अतिथि पद पर मंचासीन के लिए संस्थापिका अध्यक्षा निधि बोथरा जैन एवं सभी पदाधिकारियों का आभार ज्ञापन किया। वरि. साहित्यकार सतीश शिकारी द्वारा इस भव्य अंतरराष्ट्रीय काव्यगोष्ठी के स्थगित की घोषणा की गई। सतीश शिकारी ने सभी कवियों, कवयित्रियों को बधाइयां देने के साथ इस सत्र के समापन की घोषणा की।
आयोजन को सफल बनाने में संरक्षिका सरोज गर्ग ,सलाहकार अनीता बाजपाई , महासचिव सुधीर श्रीवास्तव का हमेशा की तरह सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
और सबसे अंत में संस्थापिका निधि बोथरा जैन ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापन किया एवं आराधिका राष्ट्रीय मंच की अंतरराष्ट्रीय भव्य एवं सफल काव्यगोष्ठी के लिए इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय, वरि. साहित्यकार सतीश शिकारी एवं समस्त मंच पदाधिकारीगण के सहयोग को नमन करते हुए, इस भव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।