बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में महिला ने छावनी पुलिस से एक युवक पर बैंक बचत खाते से 1.38 लाख रुपया निकाल लेने की शिकायत किया है। आरोप है कि महिला का खाता खुलवाने बैंक पर मायके से आए युवक ने अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है। मामला साइबर क्राइम का है।
जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पचौरा निवासी सरिता देवी ने छावनी थाना क्षेत्र के अपने मायके के युवक के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का बचत खाता एसबीआई के छावनी शाखा में है। महिला ने अक्टूबर 22 के बाद अपने खाते से कोई लेनदेन नही किया है। आरोप है कि युवक ने पिछले दो वर्षों से धोखाधड़ी से अनगिनत बार ट्रांजेक्शन कर एक लाख अड़तीस लाख रुपए उड़ा दिए हैं। खाते में युवक का मोबाइल नंबर दर्ज होने से महिला की इसकी जानकारी बैंक पर रुपया निकलने के लिए आने पर हुई। घटना की जानकारी होने पर महिला द्वारा शिकायत किया गया।