गैंग रेप का मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती  मई उतर प्रदेश के बस्ती जिले छावनी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नाबालिग से गैंग रैप का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नाबालिग को गांव के युवक जबरन गांव के पानी की टंकी के पास उठा ले गए। तीनों युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। बुधवार को गांव में पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर साक्ष्य जुटाए व परिजनों के बयान लिए। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।मामला छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छावनी पुलिस ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग छावनी थाना क्षेत्र में स्थित अपनी ननिहाल में रहती थी। अपनी छावनी पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कृष्ण कुमार, अंकुर यादव, अमित यादव के खिलाफ 376D, 354D, 506, पास्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। फोरेंसिक टीम ने गांव से नमूने  लेकर कार्यवाही कीजा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *