62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का किया गया द्वितीय मिलान

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर का अगला निरीक्षण/मिलान 22 मई 2024 को

संत कबीर नगर । मुख्य कोषाधिकारी वैभव कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का द्वितीय मिलान कोषागार कार्यालय, संत कबीर नगर में मा0 व्यय प्रेक्षक श्री ब्रज किशोर सिंह की उपस्थिति में व्यय लेखा टीम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 11 प्रत्याशियों में से 10 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा रजिस्टर मिलान हेतु प्रस्तुत किया गया। प्रगतिशील समाज पार्टी से प्रत्याशी श्री धीरज श्रीवास्तव द्वारा व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया, उनको रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।

निरीक्षण/मिलान के दौरान प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में अब तक किए गए खर्च का व्यय लेखा रजिस्टर से मिलान किया गया। इस अवसर पर मा0 व्यय प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों से कहा कि चुनाव के दौरान खर्च होने वाले समस्त व्यय का विवरण व्यय लेखा रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित करें जिससे रजिस्टर का मिलान करते समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि अगला/तृतीय निरीक्षण/मिलान 22 मई 2024 को कोषागार कार्यालय, संत कबीर नगर में किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, सहायक व्यय प्रेक्षक संजीव गुप्ता, अनिल कुमार, सुधाकर यादव सहित प्रत्याशी/प्रतिनिधि एवं व्यय लेखा टीम के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *