केन्द्रीय / विशेष प्रेक्षकगण सामान्य/पुलिस/व्यय की संयुक्त अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने से सम्बन्धित समीक्षा बैठक हुई आयोजित

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर – लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित विशेष प्रेक्षक (सामान्य) श्री अजय वी0 नायक), विशेष प्रेक्षक (व्यय) श्री राजेश टुटेजा एवं विशेष प्रेक्षक (पुलिस) श्री मनमोहन सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में तीनों जनपदों के मा0 प्रेक्षकगण जिसमे 60-डुमरियागंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामित मा0 प्रेक्षक (सामान्य) श्रीमती नीमा अरोड़ा, मा0 प्रेक्षक (पुलिस) श्रीमती एस0 मल्लिखा एवं मा0 प्रेक्षक (व्यय) श्री वाई0 आनन्द जी0, 61-बस्ती संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामित मा0 प्रेक्षक (सामान्य) श्रीमती बबिता, मा0 प्रेक्षक पुलिस श्री रमेश चन्द्र छाटजा (बस्ती एवं संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) एवं मा0 प्रेक्षक (व्यय) श्री आर0एल0 अरूण प्रसाद एवं 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामित मा0 प्रेक्षक (सामान्य) श्री जनक प्रसाद पाठक, एवं मा0 प्रेक्षक (व्यय) श्री ब्रज किशोर सिंह तथा रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट 60-डुमरियागंज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पवन अग्रवाल, रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट 61-बस्ती संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंद्रा वामसी, रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र महेन्द्र सिंह तवंर व पुलिस अधिक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के साथ कलक्ट्रेट सभागार, संत कबीर नगर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों, मा0 निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का अनुपालन सहित मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान दिवस के दिन से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं/सुविधाओं सहित भयमुक्त वातावरण में सम्पुर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने से सम्बन्धित सभी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा/समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में केन्द्रीय/विशेष प्रेक्षक (सामान्य) श्री अजय वी0 नायक ने बस्ती, संत कबीर नगर व डुमरियागंज संसदिय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामित सभी मा0 प्रेक्षकगणों एवं रिटर्निंग आफिसर्स से लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए विशेष सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। उन्होंने ई0वी0एम0/वी0वी पैट का सुचारू प्रबंधंन, स्ट्रागं रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित मतदान दिवस के दिन बूथों एवं आस-पास की व्यवस्था, मतदान कक्ष एवं बूथ के 100 मीटर के दायरे में मा0 आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने, पुलिस बल डिप्लायमेंट, मतदाता पर्ची का वितरण, फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी, हेल्पडेस्क सहित क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों पर वेबकास्टिगं सहित समस्त बिन्दुओं पर जनपदवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन बूथों के आस-पास अनावश्यक रूप से लोग एकत्रित न हो, मतदान कक्ष में मतदाता के सिवाय किसी को भी जाने की अनुमति नही है चाहे वह कोई वीआईपी ही क्यों न हो, मतदान कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः प्रतिबन्धित है, बूथ पर अनाधिकृत फोटोग्राफी/विडियोग्राफी नही की जा सकती तथा बूथों पर हेल्पडेस्क का स्थान सुव्यवस्थित होना चाहिए।

मा0 केन्द्रीय/विशेष प्रेक्षक (पुलिस) श्री मनमोहन सिंह द्वारा तीनों लोकसभा क्षेत्रों के मा0 प्रेक्षकगण सहित तीनो जनपदों के पुलिस अधीक्षक से लोकसभा निर्वाचन-2024 को निर्विध्न एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल की आवश्यकता के सापेक्ष उपलब्धता एवं पुलिस बल के डिप्लायमेंट सिस्टम की आकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि स्थितियों की समीक्षा करते हुए पहले से ही एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बना लिया जाये ताकि मतदान दिवस के दिन अथवा किसी भी सम्भावित स्थिति से निपटने में कोई असुविधा न हो। मा0 विशेष प्रेक्षक (पुलिस) ने कहा कि मा0 आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। मतदान दिवस के दिन मतदाता को कोई असुविधा न हो और पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ निर्भय होकर लोग मतदान करें, इसके लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल द्वारा पैदल गस्त/फ्लैंग मार्च किया जाता रहे। उन्होंने एफ0एस0टी0/एस0एस0टी0 द्वारा अवैध वस्तुओं, लिकर, शराब व अन्य मादक पदार्थ, हथियार आदि के अवैध आवागमन को रोकने के दृष्टिगत की जा रही वाहनों की चेकिंग आदि का जायजा लेते हुए कहा की सम्पूर्ण व्यवस्था पर पैनी नजर बनाये रखने की आवश्यकता है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी/नेट कनेक्टिविटी आदि की समस्या से सम्बन्धित क्षेत्रों के विषय में भी जानकारी लेते हुए निराकरण के संबंध में अपने सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन यातायात मार्गों सहित बूथों के आस-पास के मार्गों पर आवागमन सामान्य रहना चाहिए, किसी भी प्रकार से जनसामान्य को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान दिया जायें। मा0 निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार कार्य करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित कराते हुए जो मतदाता पर्ची उपयोग में न लायी गयी हो उसे ए0आर0ओ0 को वापस कर दिया जाये तथा मतदाता पहचान पत्र/ईपिक के अतिरिक्त पहचान पत्र के रूप में मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये सभी वैकल्पिक पहचान पत्रों के बारे में सभी को अवगत रखा जाये जिससे प्रत्येक मतदाता एक पहचान पत्र साथ में अवश्य लेकर आए।

मा0 केन्द्रीय/विशेष प्रेक्षक (व्यय) श्री राजेश टुटेजा ने तीनो लोकसभा क्षेत्रों के मा0 व्यय प्रेक्षकगणों से प्रत्याशियों के व्यय पर निगरानी एवं समीक्षा की जानकारी लेते हुए प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का कोषागार/लेखा-टीम के साथ मिलान कराने एवं सीजर आदि के बारे में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तवंर ने जनपद में मा0 विशेष प्रेक्षकगण सहित सभी मा0 प्रेक्षकगण के पधारने का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा सुझाये गये दिशा-निर्देशो एवं मार्ग-दर्शन में मा0 निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आश्वस्त किया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संत कबीर नगर जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट डॉ0 सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल राघवेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ, लाइज़न ऑफिसर सामान्य प्रेक्षक संत कबीर नगर राजेश कुमार गुप्ता, लाइज़न आफिसर व्यय प्रेक्षक संत कबीर नगर जे0पी0 तिवारी सहित समस्त मा0 प्रेक्षकगण के लाइज़न ऑफिसर, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *