नन्हे मुन्हें बच्चो ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम l प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल समिति द्वारा संचालित मुस्कान पुनर्वास केंद्र एवं प्रोमिनेंट पब्लिक स्कूल अयोध्या के बच्चों ने मिलकर एक जन जागरूकता रैली निकाली बच्चे हाथों में पोस्टर लिए हुए थे जिसमें लिखा था कि “पहले मतदान फिर जलपान”मतदान करना हमारा अधिकार एवं कर्तव्य है मतदान करें और अपनी मनचाही सरकार बनाएं। आपके एक वोट की भी कीमत है किसी के प्रलोभन में ना आए और देश व धर्म की रक्षा के लिए वोट करें। वोट का दिन अवकाश का दिन नहीं है मताधिकार का प्रयोग करें। अपने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए वोट करें। दिव्यांग भाई-बहन ,युवा , बुजुर्ग महिलाएं सभी अपने पड़ोसियों के साथ निकले और मतदान करें।आपका और हमारा वोट 20 मई को देश के विकास के लिए देश के निर्माण के लिए एवं देश की सुरक्षा के लिए पड़ेगा। अतः घरों से निकालकर अवश्य मतदान करें और लोकतंत्र की रक्षा करें। उक्त रैली का संचालन कर रही थी l समाजसेवी डॉक्टर रानी अवस्थी मतदान जागरूकता रैली की अगवाई कर रहे प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी साथ में थे l शिक्षक संगीता , निशा निषाद , पूजा ,उषा , मनोज , अनीता नवनीत एवं प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल के बच्चे तथा मुस्कान पुनर्वास के दिव्यांग मूकबधिर बच्चे। इसमें कुछ दिव्यांग बच्चे पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे इस कारण वे बहुत ही उत्साहित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *