मायावती व बाबा साहेब पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज़

बस्ती।  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक बसपा प्रमुख मायावती व बाबा साहब अंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के पोखभिटवा गांव निवासनी माया के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर शहर कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *